प्रयागराज। यूपी के प्रयागराज में एक अजीब-गरीब मामला देखने को मिला। जहां शादी वाले दिन दुल्हन ने दूल्हे को वरमाला ना डालते हुए प्रेमी के गले में वरमाला डाल दिया। सोशल मीडिया पर ये खूब चर्चा का विषय भी बना। शादी पूर्ण होने से पहले टूट गई। दुल्हन ने फिल्मी अंदाज में दूल्हे के साथ जाने से इनकार कर दिया। अभिभावकों ने इज्जत की दुहाई देकर बेटी को मनाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी, आखिरकार हताश दूल्हा बिना दुल्हन लिए बराती के साथ वापस लौट आया। यही नहीं इसके बाद दुल्हन अपने घर जाने के बजाय उसी विवाह घर में मौजूद अपने प्रेमी के गले में जयमाला डालकर उसके साथ चली गई।
नैनी कोतवाली क्षेत्र के चाका की रहने वाली एक युवती की शादी क्षेत्र के काजीपुर मोहल्ला निवासी युवक के साथ तय हुई थी। 5 फरवरी को तिलक उत्सव संपन्न हुआ। 8 फरवरी को मेवालाल बगिया के पास एक गेस्ट हाउस में शादी होनी थी, शादी में बराती बराती बड़े ठाठ से पहुंचे हंसी खुशी और नाच गाने की भी शादी की रस्में भी निभाई जा रही थी। घराती के साथ-साथ बराती भी इन कार्यक्रमों में व्यस्त नजर आए,लेकिन अचानक से सारी खुशियां गम में बदल गई जब यह पता चला की दुल्हन शादी नहीं करना।



