Saturday, April 11, 2026
No menu items!
Google search engine

विभिन्न राज्यों में हल्की बारिश के बाद खराब मोैसम के दरमियान ठंड के बढ़ने की संभावना बरकरार

Spread the News

चंडीगढ़। पंजाब में एक बार फिर मौसम खराब होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार के बाद पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की बारिश/बर्फबारी की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद हवा की दिशा उत्तर-पश्चिमी होगी। जिसके कारण अगले 2-3 दिनों के दौरान दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तापमान गिर सकता है और ठंड बढ़ने की संभावना है। हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तरी हरियाणा, असम, मेघालय, नागालैंड और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश हुई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments