लंदन। ब्रिटेन के ग्रेट यारमाउथ कस्बे में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान का एक बम डिफ्यूज करने के दौरान फट गया। यह धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज मीलों तक सुनाई दी। सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा कि जब यह धमाका हुआ तो 24 किमी दूर तक की इमारतों में कंपन महसूस हुआ। नोरफोक पुलिस ने बताया कि इस हादसे में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। इस बम धमाके का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मंगलवार की सुबह ग्रेट यारमाउथ में दो गैस पाइपों के पास WW2 के दौरान के बम पाया गया था। डिवाइस की खोज येरे नदी (Yare River) के पार तीसरे क्रॉसिंग पर काम कर रहे एक ठेकेदार ने की थी। जिसके बाद आपातकालीन दलों ने इमारतों से लोगों को निकाल लिया और बम को डिफ्यूज करने के लिए रोड को पूरी तरह से ब्लॉक कर दिया। पुलिस ने बताया कि बम को डिफ्यूज करने के लिए काम शुरू हो गया था, कुछ ही समय बाद डिवाइस में विस्फोट हो गया। धमाके का वीडियो कैमरे में कैद हो गया।
नोरफोक पुलिस वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा, ‘ग्रेट यारमाउथ में बम को डिफ्यूज करने के काम के दौरान ही विस्फोट हो गया। हमारे ड्रोन ने इस पल को कैद कर लिया है। हम पुष्टि कर सकते हैं कि कोई घायल नहीं हुआ। सार्वजनिक सुरक्षा हमारे अंडर थी। हम जानते हैं कि यह ऑपरेशन कितना लंबा रहा है।



