मुुंबई। अदाकार शाह रूख खान अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ निजी ज़िन्दगी को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहते हैं। बी-टाउन में शाह रुख और गौरी खान की जोड़ी को पावर कपल के तौर पर देखा जाता है। दोनों को हमेशा ही एक-दूसरे पर प्यार लुटाते देखा गया है, लेकिन उनका जो वीडियो सामने आया है। उसे देखकर और सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे है। वीडियों में शाह रुख और गौरी दोनों बहसबाजी करते दिख रहे हैं।
खान का वायरल हो रहा वीडियो आज का नहीं बल्कि कई सालों पुराना है। इस वीडियो में शाह रुख के साथ उनके खास दोस्त करण जौहर भी नज़र आ रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि करण ही इस पूरे झगड़े की जड़ हैं। करण उनकी लड़ाई को सुलझाने की बजाय इसे और बढ़ाने की कोशिश करते नज़र आ रहे हैं। शाह रुख फोन पर गौरी से अपने स्लीप पैटर्न पर लड़ते दिख रहे हैं, तो करण उन्हें बता रहें हैं कि गौरी को क्या जवाब देना है।
शाह रुख खान फोन पर गौरी से बात करते हुए कहते हैं, ‘यार गौरी तू ये बातें छोड़ दे ना तो बेटर है तेरे लिए लाइफ में। मुझे इतने सालों से जानती हो फिर भी मेरे स्लीप पैटर्न पर बात कर रही हो। तू रिलैक्स कर यार। मैं 44 साल का हूँ। इतना तो हैंडल कर सकता हूँ।



