Saturday, June 13, 2026
No menu items!
Google search engine

शेख़ मसऊदी महासभा द्वारा शिक्षा जागरूक सम्मेलन समारोह किया गया आयोजित

Spread the News

मुजफ्फरनगर , 24 नवंबर । शेख़ मसऊदी महासभा द्वारा चल रहे हर घर जोड़ो अभियान के तहत सरज़मीं (जानसठ) ज़िला मुज़फ्फरनगर में जानसठ की मसऊदी बिरादरी द्वारा सम्मेलन समारोह आयोजित किया गया। जिस में बड़ी तादात में लोगो ने हिस्सा लिया जिसकी अध्यक्षता ख़लील अहमद मसऊदी ने की। जिसमें मुख्य अतिथि शेख़ मसऊदी महासभा के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेख़ ज़ाहिद मियां मसऊदी रहे। संचालन मौलाना उस्मान क़ासमी ने किया।

कार्यक्रम का आगाज़ तिलावत -ए- कुरआन व नात-ए-पाक से शाहनज़र ने किया। शेख़ ज़ाहिद मिया ने शेख़ मसऊदी महासभा के मुख्य बिंदु पर अपनी बात रखते हुए कहां अपने समाज का इतिहास, उच्च शिक्षा, आसान निकाह, और महासभा द्वारा (शेख़ मसऊदी उपजाति) जोड़ने पर चल रही मेहनत जो कि किसी समाज के उत्थान एवं‌ बेहतर मुस्तकबिल के लिए एक मजबूत पहल होती है। इन सब विषयों पर देश भर के शेख़ मसऊदी समाज को आगे आना चाहिए।

इस कार्यक्रम में मोलान उस्मान कासमी ने भी कुरान और हदीस की रोशनी में शिक्षा पर अपने विचार व्यक्त किये, इनके अलावा साकिब मसऊदी, आबिद मसऊदी, हाफिज़ जमालुद्दीन मसऊदी, यूसुफ मसऊदी, ने मसऊदी समाज की बेहतर तालीम,अच्छी तरबियत बेहतर मुस्तकबिल पर अपनी अपनी बात रखीं। सभी मौजूदा हज़रात ने चल रहें अभियान की प्रशंसा की और एक साथ जुड़ कर काम करने पर सहमति जताई।

कार्येक्रम में मुज़फ्फरनगर के अलग अलग इलाक़ो से शेख़ मसऊदी महासभा के ज़िम्मेदार हज़रात भी मौजूद रहे।
इस खास मौके पर साकिब मसऊदी दिल्ली, आबिद मसऊदी पुरबालियान,हाफ़िज़ जमालुद्दीन सरवट शहज़ाद ,गुलज़ार, हाजी मौ० अल्लाहदिया मसऊदी, हामिद,नफीस, नुसरत, अनीस, मास्टर इसरार, मुज़म्मिल, इरफान,आसिफ, फरीद, डाक्टर तालिब,नफीस, इरफान आदि सम्मानित बिरादर मौजूद रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments