चंडीगढ़, 23 नवंबर | इटली से एक दुर्भाग्यपूर्ण खबर सामने आई है। लैटिना जिले में दिन में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इसमें एक पंजाबी युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 21 वर्षीय कमलप्रीत सिंह के रूप में हुई है। हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया।
जानकारी के मुताबिक दोनों युवक सुबह अपनी कार से काम पर जा रहे थे। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से उनकी कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई, टक्कर इतनी भीषण थी कि कमलप्रीत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। डॉक्टर घायलों का इलाज कर रहे हैं। इस दुर्भाग्यपूर्ण खबर के बाद पंजाबी समुदाय में शोक की लहर है।



