Friday, June 19, 2026
No menu items!
Google search engine

मोगा: पत्नी ने नशा करने से रोका तो पती ने किया बेरहमी से कत्ल

Spread the News

मोगा, 22 नवंबर | यहां एक भयानक घटना घटी है। मोगा के निहाल सिंह वाला कस्बे के गांव खोटे में एक युवक ने देर रात अपनी पत्नी की हत्या कर दी। युवक नशे का आदी था। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद होता रहता था। आरोपी ने पहले अपने 3 बच्चों को घर से दूर छोड़ दिया। इसके बाद उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी।

डीएसपी मंजीत सिंह घटना की बारीकी से जांच कर रहे हैं। आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मृतक के रिश्तेदार गुरचरण सिंह ने बताया कि पति-पत्नी नरमा लेने के लिए श्री मुक्तसर साहिब गए थे। वे 4-5 दिन पहले गांव आये थे। युवक नशे का आदी था और हमारी बेटी उसे ऐसा करने से रोकती थी। इस बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा होता था और लड़की इस बात से काफी परेशान थी।

कल आरोपी अपने 3 बच्चों को कहीं छोड़ गया था। तभी आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया। आरोपी का नाम निक्का सिंह है। उसकी उम्र करीब 30 साल है। मृतक की उम्र करीब 30 साल बताई जा रही है, उसका नाम गुरप्रीत कौर है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments