Friday, June 19, 2026
No menu items!
Google search engine

भारत सरकार मानवता के आधार तुर्की में भूकंप से प्रभावित परिवारों की करे मदद : मौलाना अनवर अमृतसरी

Spread the News

नैशनल ह्यूमन राइटस सोशल जस्टिस फ्रंट के पदाधिकारियों ने व्यक्त की सहानुभूति

नई दिल्ली। (प्रेस विज्ञप्ति) तुर्की और पड़ोसी देशों में भूकंप से प्रभावित लोगों की मौत की खबर दिल दहला देने वाली घटना है। जिसमें करीब 5000 लोगों की जान जा चुकी है। ओैर हज़ारों की तादाद में ज़ख्मी हालत में हैं, जिन्हें इलाज एवं मदद की सख्त ज़रुरत है। लिहाज़ा भारत सरकार समेत समूह पड़ोसी देशों को चाहिये कि वह जहाँ तक संभव हो,तुर्की ओैर सीरिया के लोगों की मदद करने के लिए आगे आयें। ये विचार नैशनल ह्यूमन राइटस सोशल जस्टिस फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार व युवा धार्मिक विद्वान मौलाना अनवर अमृतसरी, कासमी, नदवी ने इस पूरी घटना पर गहरा दुख और खेद व्यक्त करते हुए किए।
मौलाना अमृतसरी ने जहां इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की, वहीं भारत सरकार से भी पुरजोर मांग की कि वह र्तुकी की यथासंभव और बढ़ चढ़ कर मानवता को आधार बनाकर उन की मदद करे ताकि जहां उन्हें सहारा मिले, वहीं वे दोबारा स्थिर हो सकें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments