Monday, April 13, 2026
No menu items!
Google search engine

BREAKING NEWS : बर्खास्त CIA इंचार्ज प्रीतपाल सिंह को मिली ज़मानत ; गैंगस्टर टीनू को भगाने के मामले में हुआ था गिरफ्तार

Spread the News

चंडीगढ़, 18 नवंबर | यहां से एक बड़ी खबर सामने आई है। बर्खास्त CIA प्रभारी प्रीतपाल सिंह को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। उसकी गिरफ्तारी गैंगस्टर टीनू के पुलिस हिरासत से भागने के आरोप के तहत की गई थी। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने प्रीतपाल सिंह को 25 जनवरी तक जमानत दे दी है।

बता दें कि इसी साल 31 अगस्त की रात को गैंगस्टर दीपक टीनू मानसा के CIA स्टाफ से फरार हो गया था। जब पंजाब पुलिस की ओर से एक जांच टीम का गठन किया गया, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद पंजाब के डीजीपी ने प्रीतपाल सिंह को बर्खास्त कर दिया और उनके खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया।

गैंगस्टर टीनू के साथ केवल प्रीतपाल ही प्रभारी था, कोई अन्य पुलिसकर्मी या सुरक्षाकर्मी नहीं था। इस बीच टीनू को हथकड़ी भी नहीं लगाई गई, जिसके बाद डीजीपी ने मानसा के पूर्व CIA प्रभारी प्रीतपाल सिंह को गिरफ्तार कर अमृतसर जेल में बंद कर दिया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments