Sunday, April 12, 2026
No menu items!
Google search engine

….जब यौन शोषण और हत्या के मुजरिम राम रहीम पर बरस पड़े मंत्री कुलदीप धालीवाल

Spread the News

चंडीगढ़/ बागपत । साध्वियों के यौन शोषण और हत्या के दो मामलों में सजा काट रहे राम रहीम ने नशे की लत को छुड़ाने की  चुनौती दी है। जिस से माहोैल  गरम हो गया है।  जानकारी के मुताबिक राम रहीम ने अब नशे से मुक्ति के नाम पर अपने विरोधियों को चुनौती दी है। पैरोल पर आए राम रहीम ने यूपी के बागपत के बरनावा डेरा में ऑनलाइन सत्संग करते हुए कहा कि आप लोग नशा छुड़ाकर ही अपने धर्म के लोगों को दिखाइए। आओ खुले मैदान में, यही हमारी चुनौती है।

इसके जवाब में पंजाब के मंत्री कुलदीप धालीवाल ने कहा कि राम रहीम को हमारे धर्म के बारे में बोलने का क्या अधिकार है? हम सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में लगे हैं। हमारे पास एस.जी.पी.सी है और सरकार भी शामिल है। हमें राम रहीम से सलाह लेने की जरूरत नहीं है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments