मुंबई। बिग बॉस 16 के ग्रैंड फिनाले में चंद दिन बाकी रह गए हैं। शो को खत्म होने में 10 दिन से भी कम दिन का समय रह गया है। जब शो फिनाले के इतने करीब है तो मंडली की सदस्य रहीं सुम्बुल तौकीर खान बाहर हो गई हैं। यह बिल्कुल सच है। बिग बॉस से बाहर आने के बाद सुम्बुल ने इंटरव्यू देना शुरू कर दिया।
ग्रैंड फिनाले में अर्चना गौतम, प्रियंका चौधरी, शालीन भनोट और निमृत कौर अहलूवालिया पहुँच चुके हैं। इस हफ्ते शिव ठाकरे, एमसी स्टैन और सुम्बुल नॉमिनेट हुए हैं, जिसके अनुसार सुम्बुल ही शो से बाहर हो गई हैं। उनको बाहर निकाले जाने से नाराज़ सोशल मीडिया पर फैंस ने मेकर्स को खूब लताड़ लगाई। एवं कन्फेशन रूम में सुम्बुल के लिए कहे गए शिव ठाकरे के शब्द एक बार फिर सुर्खियों में आ गए है।
‘सुम्बुल ने कहा, ‘शिव मेरा बहुत अच्छा दोस्त है। अगर उसने ऐसा कुछ बोला है, तो उसके पीछे कोई न कोई कारण रहा होगा। कोई चीज उसको मेरी कही हुई या उसको मेरा कोई एक्शन हर्ट किया होगा। मुझे लगता है कि इसलिए उसने यह सब बोला। उसके साथ मैं रही हूं इतने वक्त तक। उसने मुझे जो प्यार दिया है, तो मैं यह नहीं कह सकती थी कि वह नहीं चाहते थे कि या जो भी है। लेकिन अभी जो मैं उनसे जुड़ी थी तो मुझे फील हुआ कि इन लोगों को मुझसे दिल से मोहब्बत है जितनी मुझे है।’



