Thursday, April 16, 2026
No menu items!
Google search engine

फिल्लौर में करंट लगने से बिजली मैकेनिक की मौत; दिवाली के चलते लगा रहा था लाइटें

Spread the News

फिल्लौर, 9 नवंबर | शहर के गढ़ा रोड पर दिवाली के लिए लाइट लगा रहे एक बिजली मिस्त्री की बुधवार शाम घर में करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रेम कुमार पुत्र दर्शन लाल निवासी मोहल्ला काजिया फिल्लौर के रूप में हुई है।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि युवक को इलाज के लिए सिविल अस्पताल फिल्लौर ले जाया गया। वहां से डॉक्टरों ने उसे लुधियाना रेफर कर दिया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस खबर के बाद शोक की लहर है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments