Sunday, April 12, 2026
No menu items!
Google search engine

सारी दुनिया के लिए पैगंबर का तरीका रहमत हैंः मुफ्ती खुर्शीद नक्शबंदी

Spread the News

मुज़फ्फरनगर/ जानसठ । कल कस्बा जानसठ के कंजलुल उलूम मदरसे की मस्जिद में इशा की नमाज के बाद समाज सुधार सभा हुई, जिसमें अमरोहा से तशरीफ़ लाए मुफ्ती खुर्शीद नक्शबंदी ने अपने विचार व्यक्त किये, उन्होंने मुसलमानों को पैगंबर मोहम्मद साहब की सुन्नत पर अमल करने की ओर ध्यान दिलाया, उन्होंने कहा कि दुनिया और आखिरत की कामयाबी पैगम्बर मोहम्मद साहब की गुलामी में है, उन्होंने शिक्षा के बारे में भी बात की और मुसलमानों को शिक्षा का महत्व और उसकी महानता से अवगत कराया। अंत में, उन्होंने वर्तमान स्थिति के संदर्भ में बोलते हुए कहा कि किसी भी परिस्थितियों में मुसलमानों को डरना नहीं चाहिए बल्कि अपने अंदर हिम्मत और हौसले को पैदा करना है,और अपने ईमान पर सदैव जमें रहने की भी सलाह दी।
आखिर में हजरत की दुआ के साथ बैठक समाप्त हुई, उपस्थित लोगों में कारी सलमान सादिक कारी शाकिर, मौलाना मूसा मौलाना यासीन अमीर हमजा हाफिज अब्दुल खालिक उमेर अहमद आदि और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments