Saturday, June 20, 2026
No menu items!
Google search engine

ईरान मे 5.9 तीव्रता के तेज़ भूकंप के झटके , कई लोगों की मोैत , अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया , राहत और बचाव का काम जारी

Spread the News

तेहरान। ईरान के पश्चिमोत्तर इलाके के खोय शहर में शनिवार को आए 5.9 तीव्रता के तेज भूकंप (Earthquake) के कारण अब तक सात लोगों की मौत हो गई है, जबकि 440 लोग घायल हो गए हैं. ये भूकंप उत्तर पश्चिमी ईरान के पश्चिम अजरबैजान प्रांत के खोय शहर में शनिवार रात आया. आपातकालीन सेवाओं के अधिकारियों के मुताबिक तुर्की-ईरान सीमा के पास उत्तर पश्चिमी ईरान में स्थित पश्चिम अजरबैजान प्रांत के खोय शहर में इस भूकंप के झटके महसूस किए गए। ईरानी अधिकारियों ने कहा कि इस आपदा से प्रभावित पश्चिम अजरबैजान प्रांत में राहत और बचाव दलों को भेजा गया है।

सरकारी मीडिया के अनुसार अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है। आपातकालीन सेवाओं के एक अधिकारी ने ईरान के सरकारी टीवी को बताया कि भूकंप के असर वाले कुछ इलाकों में बर्फबारी हो रही है। वहां का तापमान जीरो डिग्री सेल्सियस से नीचे है और कुछ जगहों पर बिजली सप्लाई ठप होने की सूचना है। ईरान से होकर कई प्रमुख भूगर्भीय फाल्टलाइंस (geological faultlines) गुजरती हैं, जिसके कारण हाल के वर्षों में वहां कई विनाशकारी भूकंप आ चुके हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments