लुधियाना, 1 नवंबर लुधियाना में हो रही महाबहस मामले में सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक अकाली दल इस बहस का हिस्सा नहीं बनेगा। सुखबीर बादल इस बहस में हिस्सा नहीं लेंगे।
जानकारी यह भी सामने आई है कि पंजाब बीजेपी अध्यक्ष सुनील जाखड़ इस महाबहस का हिस्सा नहीं बन रहे हैं। गौरतलब है कि जाखड़ पहले ही कह चुके हैं कि वह इस महाबहस का हिस्सा नहीं बनेंगे।
अब एक और जानकारी सामने आई है कि कांग्रेस अध्यक्ष राजा वारिंग अब इस बहस का हिस्सा नहीं होंगे। उन्होंने भी मना कर दिया है।



