Friday, November 20, 2026
No menu items!
Google search engine

इस्लामाबाद और नई दिल्ली के बीच पर्दे के पीछे कोई बातचीत नहीं हो रही हैः हिना रब्बानी खार

Spread the News

नई दिल्ली। भारत की तरफ से शंघाई सहयोग संगठन के लिए पाकिस्तान को न्यौता भेजने की खबरों के बीच पाकिस्तान ने बड़ा बयान दिया है। पड़ोसी मुल्क ने दावा किया कि इस्लामाबाद और नई दिल्ली के बीच पर्दे के पीछे कोई बातचीत नहीं हो रही है। विदेश राज्य मंत्री हिना रब्बानी खार ने संसद के ऊपरी सदन सीनेट को बताया कि इस समय ऐसी कोई बात नहीं चल रही है। बैकचैनल कूटनीति तब की जाती है, जब उससे परिणाम मिलने की उम्मीद हो।

साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग में विदेश कार्यालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलोच ने भी हिना रब्बानी खार की टिप्पणी को दोहराया। बलोच ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच कोई बैकचैनल कूटनीति नहीं चल रही है।इससे पहले सीनेट में बोलते हुए खार ने कहा कि पाकिस्तान ने हमेशा क्षेत्र में शांति को बढ़ावा देने के लिए पहल की है, लेकिन अभी सीमापार शत्रुता एक अद्वितीय प्रकार की है। पाकिस्तान को कभी-कभी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत के साथ अपने संबंधों को सामान्य करने के लिए कहा जाता था, लेकिन दुनिया को उन संदेशों को देखना चाहिए जो नई दिल्ली इस्लामाबाद को भेज रही है।
उन्होंने कहा कि हमें जो संदेश मिल रहे हैं, वे सभी भड़काने वाले हैं। पाकिस्तान को इस क्षेत्र की संभावनाओं को उजागर करने में सबसे बड़ी दिलचस्पी है, लेकिन जब आपके पास दूसरी तरफ जो सरकार है, जिसके प्रधानमंत्री कहते हैं कि उनकी परमाणु संपत्ति दीवाली के लिए नहीं है, तो हम क्या कर सकते हैं?

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments