ओहियो, (अमेरीका) 30 अक्तूबरः जुर्म की दुनिया में हमारे सामने कई ऐसी घटनाएं सामने आती हैं जो हमें हैरान कर देती हैं। लेकिन ये कहानी किसी नामी बदमाश या बड़े गुंडे की नहीं ब्लकि एक हसीना की है जिस पर एक के बाद एक लागातार 4 लोगों की हत्या का आरोप है।
हाल ही में ओहियो पुलिस को एक शख्स की लाश मिलती है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलासा होता है कि उसकी हत्या जहर देकर की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह भी सामने आता है कि शख्स ने मौत से पहले किसी के साथ शारीरिक संबंध भी बनाए थे। पुलिस इसकी हत्या की गुत्थी सुलझा ही रही होती है कि उसे एक-एक कर 3 और लोगों की लाश मिलती है। हत्या का पैटर्न एक जैसा था। पुलिस को शक होता है कि इसके पीछे किसी सीरियल किलर का हाथ है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच करती है। लेकिन उसके हाथ कोई सुराग नहीं मिलता है। आखिरकार पुलिस के हाथ कुछ ऐसा लगता है जिससे पुलिस किलर तक पहुंच जाती है।
सामान्य से शक्ल वाली यह महिला दिखने में हमारी और आपकी तरह ही है। इसे देखकर
अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है कि यह एक सीरियल किलर है। इस पर एक के बाद एक 4 लोगों की हत्या के आरोप हैं। 5वीं हत्या का प्रयास चल रहा था। इतना ही नहीं,
आशंका जताई जा रही है कि इसने इसी तरह कई और लोगों को भी जान से मारा होगा।
फिलहाल इस महिला के खिलाफ जांच चल रही है। खास बात यह है कि यह महिला एक बच्चे की मां है और इससे पहले का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था।
एक रिपोर्ट के अनुसार, महिला अमेरिका के ओहियो की रहने वाली है। महिला पर
दोष है कि यह पहले लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाती थी फिर उन्हें मौत की नींद सुला देती थी। इस मामले में ओहियो के अटॉर्नी जनरल डेव योस्ट ने कहा कि एक 33 साल
महिला को कोलंबस में शारीरिक सबंध के लिए मिलने वालों पुरुषों की सीरियल मर्डर के लिए दोषी ठहराया गया है।
पुलिस ने मौतों की गुत्थी सुलझाने के लिए सबसे पहले ड्रग्स के ओवरडोज से लगातार होने वाली मौतों के बारे में पता किया। इसके बारे में पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने ऑबॉर्न के खिलाफ ओवरजोड से होने वाली कईं मौतों और डकैती के मामले में आरोपी बनाया। महिला को सितंबर महीने में दोषी ठहराया गया। महिला ने एक आरोपी को फेंटेनाइल देने की बात कबूल की। आरोपी महिला ने कबूल किया कि उसने उसकी गाड़ी और डेबिट कार्ड लूट लिया था।
रिपोर्ट के अनुसार, ऑबॉर्न का एक बच्चा है। उसने 2016 में अपनी बेटी को खो दिया था। तब तक उस पर कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं था। हालांकि इसके बाद आरोपी महिला पर कई तरह के मामले दर्ज हैं।



