Friday, June 19, 2026
No menu items!
Google search engine

आंध्र प्रदेश में हुई दो ट्रेनों की टक्कर में अब तक 13 की मौत 50 से ज्यादा घायल

Spread the News

आंध्र प्रदेश, 30 अक्तूबर। आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के रेल हादसे में मरने वालों की संख्या आज सुबह 6 से बढ़कर 13 हो गई है। 50 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती हैं। विजयनगरम पुलिस प्रमुख दीपिका एम पाटिल ने कहा, “मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई और 50 से अधिक लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह दुर्घटना तब हुई जब विशाखापटनम से रायगढ़ जा रही एक यात्री ट्रेन रविवार शाम करीब 7 बजे आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के कोथावलसा रेलवे स्टेशन के पास विशाखापटनम-पलासा यात्री ट्रेन से टकराने के बाद पटरी से उतर गई। 2 जून के बाद से यह तीसरी रेल दुर्घटना थी जब कोरोमंडल एक्सप्रेस ओडिशा के बालासोर में एक खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई, जिससे 296 लोगों की जान चली गई और 1,200 लोग घायल हो गए। 11 अक्टूबर को बिहार के बक्सर में दिल्ली-कामाख्या नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के पटरी से उतर जाने से पांच लोगों की मौत हो गई और 30 घायल हो गए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments