Sunday, April 12, 2026
No menu items!
Google search engine

बठिंडा के मार्केट कमेटी के प्रधान की गोली मारकर हत्या, व्यापारियों ने आज बाजार बंद रखने का किया ऐलान

Spread the News

बठिंडा, 29 अक्तूबर। पिछले दिनों बाजार कमेटी के प्रधान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिससे पूरे व्यापारी वर्ग में आक्रोश है। प्रधान को 2 बाइक सवारों ने गोली मारी थी।

बताया जा रहा है कि सीसीटीवी फुटेज से बाइक की पहचान हो गई है। उसका नंबर संगरूर का बताया जा रहा है। पूरी घटना की सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद व्यापारियों ने पूरा बठिंडा बंद करने का ऐलान किया है।

जिसके चलते आज बठिंडा की सड़कों पर व्यापारियों ने जाम लगा दिया है। व्यापारियों का कहना है कि ऐसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पुलिस प्रशासन इन घटनाओं पर ध्यान नहीं दे रहा है। जिसके चलते उन्होंने आज पूरा बठिंडा बंद करने का ऐलान किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments