Thursday, November 19, 2026
No menu items!
Google search engine

बड़ी खबर: अब भारत में टाटा ग्रुप करेगा आईफोन की असेंबली, दुनिया भर में किया जाएगा एक्सपोर्ट

Spread the News

नई दिल्ली, 28 अक्तूबर। टाटा ग्रुप ने भारत में आईफोन असेंबली के लिए जिम्मेदार विस्ट्रॉन प्लांट को अपने कब्जे में ले लिया है। इलेक्ट्रॉनिक्स और प्रौद्योगिकी  मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने 27 अक्टूबर को ट्वीट करके इसकी घोषणा की। यह बदलाव एप्पल द्वारा भारतीय कंपनियों के साथ भारत में ग्लोबल सपलाई चेन बनाने के एक महत्वपूर्ण कदम है।

मंत्री चन्द्रशेखर ने विस्ट्रॉन के योगदान के लिए आभार व्यक्त करते हुए इस कदम के लिए एप्पल की सराहना की। विस्ट्रॉन फैक्ट्री, जिसकी कीमत लगभग 1 हजार 42 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है, iPhone 14 मॉडल के उत्पादन के लिए जानी जाती है। यह फैसला टाटा समूह और विस्ट्रॉन के बीच एक साल तक चली बातचीत के बाद हुआ है। वर्तमान में, संयंत्र में 10,000 से अधिक कर्मचारी हैं। विस्ट्रॉन ने शुरुआत में 2008 में विभिन्न उपकरणों के लिए मरम्मत सेवाएं प्रदान करते हुए भारतीय बाजार में प्रवेश किया। 2017 में, उन्होंने Apple के लिए iPhone का उत्पादन शुरू करने के लिए अपने  विस्तार किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments