Sunday, June 21, 2026
No menu items!
Google search engine

होशियारपुर : मोटरसाइकिल सवार युवक को कार ने मारी भयानक टक्कर , दर्दनाक मौत

Spread the News

होशियारपुर/टांडा उड़मुड़, 20 अक्टूबर | यहां से एक बुरी खबर सामने आई है। टांडा-होशियारपुर रोड पर गुरु गोबिंद सिंह स्कूल नैनोवाल वैद के पास हुए सड़क हादसे ने हंसते-खेलते परिवार को तबाह कर दिया। कार और मोटरसाइकिल के बीच भीषण टक्कर हो गई, जिससे मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। मौत का शिकार हुए मृतक की पहचान हरजोत सिंह पुत्र कमलजीत सिंह निवासी मसीतपाल कोट हाल निवासी अहियापुर के रूप में हुई है।

बुलोवाल पुलिस ए. एस. आई. सतनाम सिंह की टीम ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतक के भाई नवजोत सिंह के बयानों के आधार पर हादसे के लिए जिम्मेदार अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

नवजोत ने बताया कि जब उसका भाई मोटरसाइकिल पर खडयाला सैनी में एक रिश्तेदार से मिलने जा रहा था तो नैनोवाल स्कूल के पास एक कार ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments