Monday, April 13, 2026
No menu items!
Google search engine

मंत्री भुल्लर ने किया दावा-ग्रामीण विकास विभाग में 121 करोड़ का घोटाला

Spread the News

 चंडीगढ़। ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग में 121 करोड़ का घोटाला हुआ है। यह दावा विभाग के मंत्री लालजीत भुल्लर ने किया है। उन्होंने विभाग के दर्जन के करीब अधिकारियों सहित छह सरपंचों को तुरंत चार्जशीट करने के आदेश दिए हैं। वहीं, घोटाले की आगे की जांच विजिलेंस ब्यूरो को सौंपने के लिए कहा है।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि ब्लॉक लुधियाना-2 के अधीन गांव सलेमपुर, सेखेवाल, सेलकियाणा, बौंकड़ गुज्जरां, कडियाना खुर्द और धनानसू की सैंकड़ों एकड़ जमीन एक्वायर होने पर इन ग्राम पंचायतों को 252. 94 करोड़ की अवार्ड राशि प्राप्त हुई थी, लेकिन विभाग के कुछ भ्रष्ट अफसरों व कर्मचारियों द्वारा सरपंचों के साथ मिलकर इस राशि में से 120.87 करोड़ निकलवा लिए। मंत्री ने बताया कि इस मामले की जांच के लिए ज्वाइंट डायरेक्टर स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में जांच टीम बनाई गई।

जांच में सामने आया कि विभाग के ब्लाक विकास एवं पंचायत अफसरों, पंचायत सचिवों व सरपंचों ने मिलीभगत कर एफडी तोड़कर 120.87 करोड़ की रकम निकलवाई और बिना प्रशासनिक और तकनीकी मंजूरी से खर्च कर दी। जबकि विभाग की पालिसी और हिदायतों अनुसार जब किसी ग्राम पंचायत को उसकी जमीन एक्वायर होने पर अवार्ड राशि प्राप्त होती है तो ऐसी रकम बैंक में एफडी के रूप में जमा करवाई जानी होती है। बिना मंजूरी से ऐसी एफडी को तोड़ने का किसी को कोई अधिकार नहीं है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments