चंडीगढ़, 14 अक्तूबर। एक चौंकाने वाले खुलासे में, पंजाब के ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने अपने विभाग के भीतर लगभग 121 करोड़ रुपये के बड़े भ्रष्टाचार घोटाले का खुलासा किया है। गड़बड़ी के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए, भुल्लर ने छह सरपंचों और ग्रामीण विकास और पंचायत विभाग के एक दर्जन अधिकारियों के खिलाफ चार्जशीट जारी करने का आदेश दिया है। उन्होंने इस घोटाले की चल रही जांच को राज्य के विजिलैंस ब्यूरो को सौंपने का आदेश दिया है।
मंत्री भुल्लर ने जोर देकर कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए कास कर रही है, जिसके चलते ग्रामीण विकास और पंचायत विभाग में इस बड़े घोटाले का परदाफाश हुआ है।
लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि ब्लॉक लुधियाना-2 के अंतर्गत आने वाले गांवों सलेमपुर, सेखेवाल, सेल्कियाना, बुकर गुजरां, कडियाना खुर्द और धनांसु में सैकड़ों एकड़ जमीन का अधिग्रहण करने के बाद इन ग्राम पंचायतों को 252.94 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि मिली, लेकिन 120.87 करोड़ रुपये की यह राशि कुछ भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों ने सरपंचों के साथ मिलकर निकाल ली।



