Friday, June 19, 2026
No menu items!
Google search engine

कांग्रेस को नगर निगम चुनाव से पहले तगड़ा झटका-10 पार्षदों ने थामा AAP का हाथ

Spread the News

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी ने नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) से पहले कांग्रेस को जालंधर में बड़ा झटका दिया है। करीब 10 निवर्तमान पार्षद कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं।जालंधर के कांग्रेस के निर्वतमान पार्षदों को मुख्यमंत्री भगवंत मान सांसद सुशील रिंकू और विधायक रमन अरोड़ा ने चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी में शामिल कराया। पूर्व मेयर जगदीश राजा भी चंडीगढ़ में ही बताया जा रहे हैं और उनके भी आप पार्टी में शामिल होने की चर्चा है। आप में शामिल होने के लिए चंडीगढ़ पहुंचे पार्षदों में से जालंधर नॉर्थ और जालंधर सेंटर की गिनती अधिक है।

कब होंगे नगर निगम चुनाव

बता दें, पंजाब सरकार ने बड़े नगर निगम जैसे जालंधर, लुधियाना, अमृतसर, फगवाड़ा व पटियाला में नगर निगम चुनाव कराने के लिए 15 नवंबर का दिन चुना है। इस संबंध में स्थानीय निकाय विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही पांच निगमों के चुनाव की तैयारी का काम भी शुरू हो गया है। स्थानीय निकाय विभाग ने चुनाव कराने को लेकर राज्य चुनाव आयोग को औपचारिक पत्र भेज दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments