लुधियाना, 11 अक्तूबरः पंजाब के जिला लुधियाना में ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। इंटर स्टेट नारकोटिक्स नेटवर्क के तहत जम्मू-कश्मीर पुलिस और पंजाब पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाकर लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा में रेड की। इस दौरान यहां से 4.94 करोड़ की ड्रग मनी और वाहनों की 38 फेक नंबर प्लेट्स बरामद हुई। इसके साथ एक पिस्तौल भी मिला।
गौरतलब है कि यह अपराधी हाल ही में जम्मू में बरामद हुई 30 किलो हैरोइन के मामले में मुख्य आरोपियों में से एक हैं। पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक आरोपी को गिरफ्तार कर चंडीगढ़ ले जाया जा रहा है। आरोपी को लुधियाना के मुल्लांपुर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी बंगा का रहने वाला बताया जा रहा है।