Sunday, June 21, 2026
No menu items!
Google search engine

चंडीगढ़ में पीजीआई के नेहरू अस्पताल में लगी आग, 400 से ज्यादा मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला

Spread the News

चंडीगढ़, 10 अक्तूबर |

चंडीगढ़ में पीजीआई के नेहरू अस्पताल में रात को भयानक आग लग गई। नेहरू अस्पताल के भूतल पर यूपीएस को लगी आग तेजी से सभी मंजिलों पर फैल गई।

सिविल डिफेंस विभाग, चंडीगढ़ के संजीव कोहली ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि नेहरू अस्पताल की पहली मंजिल पर आग लग गई है। हम तुरंत मौके पर पहुंचे, आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। अस्पताल के अंदर मौजूद सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों की जांच शुरू हो गई है। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं.।

वहीं आग लगने के बाद मरीजों को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। पीजीआई के निदेशक डॉ. विवेक लाल ने बताया कि कंप्यूटर रूम में आग लगी थी। अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। चंडीगढ़ प्रशासन ने भी तत्परता दिखाई और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments