Sunday, April 12, 2026
No menu items!
Google search engine

इंटेलीजेंस ब्यूरो ने निकाली नई भर्ती, 14 से होंगे आवेदन

Spread the News

नई दिल्ली, 10 अक्तूबरः इंटेलीजेंस ब्यूरो में सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए बड़ी की खबर है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन इंटेलीजेंस ब्यूरो ने सब्सिडियरी इंटेलीजेंस ब्यूरो में सिक्यूरिटी असिस्टेंट / मोटर ट्रांसपोर्ट (SA/MT) और मल्टी-टास्किंग स्टाफ / जनरल (MTS/General) के कुल 677 पदों की नई भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया शनिवार 14 अक्तूबर से शुरू होगी और उम्मीदवार 13 नवंबर 2023 की रात 11.59 बजे तक अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे।

इंटेलीजेंस ब्यूरो द्वारा निकाली गई 677 एसए/एमटी और एमटीएस की भर्ती के लिए निर्धारित योग्यता रखने वाले आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार एमएचए की आधिकारिक वेबसाइट, mha.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती के लिए आइबी ने 500 रुपये शुल्क लिए जाने की घोषणा की है। हालांकि, जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों के अतिरिक्त अन्य सभी उम्मीदवारों को सिर्फ परीक्षा शुल्क 50 रुपये का ही भुगतान करना है।

आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। एसए/एमटी पदों के लिए 10वीं पास होने के साथ-साथ कार ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त किया होना चाहिए। एमटीएस पदों उम्मीदवारों की आयु 27 वर्ष और एसए/एमटी के लिए 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु की गणता तिथि आवेदन की आखिरी तारीख (13 नवंबर 2023) है। अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments