लुधियाना, 9 अक्टूबर | यहां लड़की के जन्मदिन को लेकर हंगामा हो गया। गली में बच्चों की लड़ाई को लेकर 2 परिवारों में झगड़ा हो गया। मारपीट में एक ही परिवार के 3 लोग घायल हो गये। हमलावरों ने महिला पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
टिब्बा रोड नज़दीक बाबा नामदेव कॉलोनी निवासी अजय ने बताया कि आज उनकी बेटी नैना का जन्मदिन था। उनके घर पर उनके बड़े भाई साजन भी आये हुए थे। बेटा गली में खेल रहा था तभी अचानक रोने लगा। उन्होंने कहा कि पड़ोसी के बच्चे ने उनके पेट में मुक्का मारा है। वह परिजनों से बच्चे की शिकायत कर घर लौटा तो 5 से 7 लोगों ने उसके घर पर हमला कर दिया।
हमलावर नशे में थे और उन्होंने परिवार को बेरहमी से पीटा। झगड़ा छुड़ाने आई पत्नी पर बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। महिला की हालत गंभीर है। अजय ने बताया कि उनका बेटा साजन और पत्नी अनीता समेत 3 लोग घायल हो गए।



