Thursday, April 9, 2026
No menu items!
Google search engine

बड़ा हादसाः हरियाणा से नैनीताल घूमने आए स्कूली बच्चों की बस खाई में गिरी, 7 की मौत, लापता लोगों की तलाश जारी

Spread the News

नैनीताल, 09 अक्तूबरः यहां एक बड़ा हादसा हुआ है। सवारियों से भरी यात्री बस खाई में गिर गई। यह हादसा नैनीताल के कालाढूंगी रोड पर नालनी के पास हुआ है। जानकारी के मुताबिक बस में 32 लोग सवार थे जोकि हिसार से नैनीताल घूमने आए थे। हादसे में अब तक 7 यात्रियों की मौत हो चुकी है। बस के खाई में गिरते ही घटनास्थल पर एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। लोकल पुलिस और जिला प्रशासन की टीम राहत बचाव कार्य में जुटी रही। अभी भी कुछ लोगों को लापता बताया जा रहा है। हादसे में घायल यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में भर्ती कई घायल यात्रियों की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे में कुल 07 लोगों (05 महिलाएं, 01 पुरुष व 01 बच्चा) की मृत्यु हो गई।

हादसे को लेकर एसपी ने कहा कि दुर्घटनाग्रस्त बस में 30 से 32 लोगों के सवार होने की सूचना है। 25 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। देर रात 5 की मौत हो गई। एसडीआरएफ, लोकल पुलिस और जिला प्रशासन की टीम राहत बचाव कार्य में जुटी है। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल हादसे पर ट्वीट कर शोक जताया। मिली जानकारी के मुताबिक हरियाणा के हिसार से घूमने के लिए एक स्कूली बच्चे और स्टाफ के लोग नैनीताल आए थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments