Monday, September 21, 2026
No menu items!
Google search engine

IND vs AUS: भारत के खिलाफ ऑस्‍ट्रेलिया की हार में कप्‍तान पैट कमिंस ने बल्लेबाज़ी को बताया मूख्य कारण

Spread the News

चेन्नई, 9 अक्तूबर | ऑस्‍ट्रेलिया को रविवार भारत के हाथों वर्ल्‍ड कप 2023 के पांचवें मैच में 6 विकेट की हार सहनी पड़ी। ऑस्‍ट्रेलियाई के कप्‍तान पैट कमिंस ने बताया कि भारत के खिलाफ मैच में उनकी टीम से सबसे बड़ी गलती क्‍या हुई। ऑस्‍ट्रेलियाई टीम के लिए यह मुकाबला बल्‍लेबाजी के लिहाज से अच्‍छा नहीं रहा। टीम ऑस्‍ट्रेलिया 199 रन पर ही ऑलआउट हुई।

ऑस्‍ट्रेलिया के वर्ल्‍ड कप 2023 की शुरुआत निराशाजनक रही। पैट कमिंस के नेतृत्‍व वाली ऑस्‍ट्रेलियाई टीम को चेन्‍नई के एमए चिदंबरम स्‍टेडियम में भारत के हाथों 52 गेंदें शेष रहते 6 विकेट की शिकस्‍त सहनी पड़ी।ऑस्‍ट्रेलियाई कप्‍तान पैट कमिंस ने भारत के खिलाफ करारी शिकस्‍त झेलने के बाद  कमिंस ने कहा कि उनकी टीम अगर 50 रन और बनाती तो मैच का नतीजा उनके पक्ष में हो सकता था।

रविवार को खेले गए मुकाबले में ऑस्‍ट्रेलियाने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया और पूरी टीम 49.3 ओवर में 199 रन पर ऑलआउट हो गई और दुसरी ओर जवाब में भारत ने 41.2 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्‍य हासिल किया।

ऑस्‍ट्रेलियाई टीम अपना अगला मुकाबला 12 अक्‍टूबर को दश्रिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी। ऑस्‍ट्रेलिया को दक्षिण अफ्रीका के हाथों पिछली वनडे सीरीज में 2-3 की शिकस्‍त सहनी पड़ी थी। पैट कमिंस की टीम आने वाले मैच में जीत की पटरी पर लौटने की पूरी कोशिश करेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments