Friday, June 19, 2026
No menu items!
Google search engine

खन्ना में शर्मनाक घटना : 8 साल की मासूम बच्ची से युवक ने किया दुष्कर्म

Spread the News

खन्ना, 4 अक्तूबर | खन्ना में 8 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। खन्ना पुलिस ने दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एस.एस.पी. अमनीत कोंडल ने बताया कि शिकायतकर्त्ता ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसकी 8 वर्षीय मासूम बेटी के साथ अज्ञात युवक ने दुष्कर्म किया है।

दिहाड़ी न मिलने के कारण 1 अक्तूबर को जब वह घर लौटा तो कमरे का दरवाजा बंद था और खिड़की से देखा कि एक अज्ञात युवक उसकी मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा है।

इसकी सूचना मिलते ही मामला दर्ज कर लिया गया। शिकायतकर्त्ता द्वारा उक्त युवक की पहचान महेंद्र वासी यू.पी. उम्र 26 साल के रूप में हुई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments