अमृतसर । सुत्रों के अनुसार बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवानों ने एक बंगलादेशी को गिरफ्तार किया है। यह बंगलादेशी पहले बिना वीजा के अटारी बॉर्डर से पाकिस्तान जाने की कोशिश कर रहा था पकड़े गए व्यक्ती की पहचान मोहम्मद महमूद आलम टुल्लू के तौर पर हुई है। उसे अमृतसर सेक्टर के अंतर्गत आती BOP रोड़ेवाला से गिरफ्तार किया गया है।महमूद आलम टुल्लू से एक बंगलादेशी पासपोर्ट बरामद किया गया। जिस पर भारत का 6 महीने का वीजा लगा हुआ था। उसने माना कि वह पाकिस्तान जाना चाहता है, लेकिन उसके मनसूबे गलत नहीं हैं और उसका मकसद अपने परिवार के पास जाना है।
महमूद आलम ने जानकारी दी कि भारत आने के बाद उसे एक एजेंट मिला था। जिसने उससे पैसे लिए और अटारी बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान जाने के लिए कह दिया। उसके कहे अनुसार दो दिन पहले वह अटारी बॉर्डर भी पहुंचा था, लेकिन उसके पासपोर्ट पर पाकिस्तानी वीजा ना होने के कारण कस्टम विभाग के अधिकारियों ने उसे वापस भेज दिया। जब महमूद आलम को पाकिस्तान जाने में सफलता नहीं मिली तो उसने इंटरनेशनल बॉर्डर लांघने की प्लानिंग की। वह सरहद पर पहुंच गया और फेंसिंग को पार करने की प्लानिंग कर रहा था। तभी बी. एस.एफ जवानों ने उसे पकड़ लिया। महमूद आलम ने बताया कि उसकी पत्नी व बच्चे पाकिस्तान में रहते हैं और वह उनके पास जाना चाहता है।



