लुधियाना, 2 अक्तूबरः यहां 2 बच्चियों के साथ एक व्यक्ति द्वारा रेप करने की कोशिश का मामला सामने आया है। बच्चियों को आरोपी बाइक पर बैठा खेतों में ले गया। परिजनों ने कहा आरोपी उनके पड़ोस में रहता है। जो अक्सर बच्चियों पर गंदी नजर रखता था। आरोपी मोहल्ले में बच्चों को खाने की चीजें देने का लालच देकर गंदी हरकतें करता है।
पीड़ित बच्ची की मां ने कहा कि आरोपी मेरी बेटी और इलाके की ही एक अन्य बच्ची को अपने साथ बिना किसी को बताए बाइक पर बैठा कर ले गया था। बच्चियों की काफी तालाश की, लेकिन उनका कहीं कुछ पता नहीं चला।
थाना फोकल प्वाइंट में उन्होंने लापता की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले की जांच की तो दोनों बच्चियां गांव गोबिंदगढ़ से मिली। आरोपी की पहचान धीरज के रूप में हुई।
पीड़ित बच्चियों ने बताया कि आरोपी उन्हें बाइक पर सुनसान खेतों में ले गया था। जहां उसने कपड़े उतार जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। इस पर दोनों ने शोर मचाया। शोर सुन लोग इकट्ठे हो गए। लोगों को आता देख आरोपी वहां से फरार हो गया। इस मामले में जांच अधिकारी बलदेव सिंह ने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।



