मुंबईः शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ टीजर रिलीज होने के बाद से ही विवादों में घिर गई है। अब ये फिल्म इस साल की पहली फिल्म बन गई है, जिस पर सेंसर बोर्ड की कैंची चली है. सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर ‘पठान’ में कई बदलाव सुझाए थे, अब फिल्म से कुछ डायलॉग्स और गानों के कुछ सीन हटा दिए गए हैं. फिल्म में कुछ संवादों को सेंसर कर दिया गया है। सीबीएफसी ने ‘पठान’ में 10 से ज्यादा कट मांगे थे। जहां तक ’बेशरम रंग’ गाने की बात है, ताे उसमे दीपिका के बटस दिखाने वाले शॉर्ट्स को ‘साइड पोज़’ से बदल दिया गया है।
‘बहुत तंग किया’ गाने के बोल के दौरान होने वाले कामुक डांस को हटा दिया गया है और शॉर्ट्स जोड़े गए हैं। हालांकि, इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि दीपिका पादुकोण के विवादित ऑरेंज स्विमसूट को सेंसर किया गया है या नहीं। इन बदलावों के बाद सीबीएफसी ने 2 जनवरी को पठान के निर्माताओं को सेंसर सर्टिफिकेट दे दिया है. फिल्म को यू/ए सर्टिफिकेट मिला है और सर्टिफिकेट में बताए अनुसार यह 146 मिनट तक चलती है।



