जालंधर, 1 अक्टूबर । जालंधर-खोजेवाला रेल सेक्शन पर देर रात एक हादसा हो गया। डीएवी कॉलेज से कुछ ही दूरी पर ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी के एएसआई ललित कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। पुलिस के मुताबिक हादसे में युवक के दोनों पैर कट गए। रात के अंधेरे में शरीर के टुकड़े ढूंढकर इकट्ठा किए गए।
ए.एस.आइ ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 26 साल है, उसकी तरफ से कोई नहीं आया। कोई भी प्रमाण नहीं मिला पहचान न होने पर शव को 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है।



