Wednesday, June 17, 2026
No menu items!
Google search engine

लुधियाना : सौतेला पिता अपनी नाबालिग बेटी के साथ करता रहा अश्लील हरकतें, ऐसे खुला राज

Spread the News

लुधियाना, 30 सितंबर । यहां से एक शर्मनाक खबर सामने आई है। एक सौतेले पिता द्वारा अपनी 14 साल की बेटी के साथ लंबे समय तक अश्लील हरकतें करने का शर्मनाक मामला सामने आया है। जब स्कूल टीचर ने लड़की से पूछा कि वह परेशान क्यों है तो उसके सब्र का बांध टूट गया।

छात्रा ने टीचर को अपने साथ हर रात होने वाली मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के बारे में बताया। मामला सामने आते ही शिमलापुरी थाना पुलिस ने लड़की के सौतेले पिता देवराज के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लड़की की मां ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि उसकी दूसरी शादी 4 साल पहले देवराज से हुई थी।

महिला अपने दूसरे पति देवराज के साथ 10 साल की बेटी के साथ रह रही थी। महिला ने शिकायत में कहा कि शादी के 2 साल बाद देवराज उसकी बेटी पर बुरी नजर रखने लगा। काफी समय से वह रात में लड़की के पास जाता था और उसके साथ अश्लील हरकतें करता था। एक दिन महिला ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया लेकिन वह डरने की बजाय अपनी पत्नी को जान से मारने की धमकी देने लगा।

आरोपी मां-बेटी को बुरी तरह डराता था। मां-बेटी डर गईं और उन्होंने इस बारे में किसी को नहीं बताया। 9वीं क्लास में पढ़ने वाली एक लड़की से एक दिन जब उसकी टीचर ने बड़े प्यार से उसके डिप्रेशन का कारण पूछा तो उसके सब्र का बांध टूट गया। जांच अधिकारी का कहना है कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है उससे और पूछताछ की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments