लुधियानाः सोमवारको न्यूनतम पारा 4 डिग्री रिकार्ड किया गया है, जबकि साल 2022 में जनवरी के इन दिनों में न्यनूतम पारा सिर्फ 5.5 डिग्री तक ही रिकार्ड किया गया था। ऐसे में मौसम विभाग ये पहले से संकेत जारी कर चुका है कि इस बार जनवरी में तापमान सामान्य से नीचे रहेंगे।
वहीं, शहर में कड़ाके की सर्दी साेमवार को काफी ज्यादा रही। इस दौरान सुबह घना कोहरा देखने को मिला, जिससे दोपहर 12 बजे के आसपास जाकर धूप देखने को मिली है। लेकिन शाम 4 बजे के आसपास फिर से कोहरा छाना शुरू हुआ। मौसम विभाग के अनुसार कड़ाके की सर्दी 6 जनवरी तक सताएगी।



