Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

कपूरथला : 2 बच्चों की मां ने खाया जहर- अस्पताल में मौत के बाद पति और ससुर शव छोड़ हुए फरार

Spread the News

कपूरथला, 29 सितंबर । कपूरथला के खानगाह गांव में 2 बच्चों की मां ने अपने ससुराल वालों से तंग आकर जहरीली चीज निगल ली। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पति और ससुर महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले गए लेकिन मौत के बाद शव छोड़कर भाग गए। इस बात का पता चलने पर थाना कोतवाली की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कपूरथला के सिविल अस्पताल में रखवा दिया।

कोतवाली पुलिस ने दोनों के खिलाफ मरने के लिए मजबूर करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतिका 2 बच्चों की मां थी। उसकी पहचान गांव खानगाह निवासी जगजीत सिंह की 26 वर्षीय पत्नी हरजीत कौर के रूप में हुई है। थाना कोतवाली के पुलिस जांच अधिकारी गुरमीत सिंह ने बताया कि उन्हें जालंधर के एक निजी अस्पताल से सूचना मिली थी कि गांव खानगाह की एक महिला की जहरीली दवा खाने से मौत हो गई है। थाना सदर के प्रभारी रमन कुमार पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। मृतक महिला एक बेटे और एक बेटी की मां थी।

राजपुर गांव निवासी मृतका की मां सरबजीत कौर ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी को उसके ससुराल वाले परेशान कर रहे थे। मां सरबजीत कौर के बयानों पर पति जगजीत सिंह और ससुर हरजिंदर सिंह के खिलाफ प्रताड़ित करने और मरने के लिए मजबूर करने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल दोनों पिता-पुत्र फरार हैं। उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments