कराची, 29 सितंबर । पी. टी. आई. पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक मस्जिद के पास हुए आत्मघाती हमले में करीब 34 लोगों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हमले में 130 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। पता चला है कि हादसा उस वक्त हुआ जब लोग पैगंबर मोहम्मद का जन्मदिन मनाने के लिए रैली के लिए इकट्ठा हुए थे।
रिपोर्ट के मुताबिक, यह धमाका मस्तुंग जिले में मदीना मस्जिद के पास हुआ। मृतकों में मस्तुंग के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) नवाज गशकोरी भी शामिल थे। हमले के दौरान वह एक रैली के लिए ड्यूटी पर थे।
यह विस्फोट उस समय हुआ जब लोग पैगंबर मुहम्मद के जन्मदिन ईद मिलादुन नबी का जश्न मनाने के लिए एकत्र हो रहे थे। सिटी स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) मोहम्मद जावेद लाहिड़ी ने कहा कि विस्फोट एक आत्मघाती विस्फोट था और हमलावर ने डीएसपी की कार के पास खुद को उड़ा लिया।



