अमृतसर। पंजाब के 19 किसान-मजदूर संगठनों का मांगों को लेकर रेल रोको आंदोलन आज भी जारी है। किसान पंजाब भर में रेलवे लाइनों पर बैठे हुए हैं। रेलवे ट्रैक जाम होने के बाद दिल्ली से अमृतसर, पठानकोट से अमृतसर और पंजाब से चंडीगढ़, जालंधर, लुधियाना से मोगा, फिरोजपुर, फाजिल्का आदि सभी रूट्स पूरी तरह से ठप हैं।
ट्रेनों का चक्का जाम होने के कारण सैकड़ों यात्री पंजाब के रेलवे स्टेशनों पर फंस गए हैं। शुक्रवार जहां तकरीब 60 ट्रेनें प्रभावित हुईं। वहीं शुक्रवार 90 से अधिक ट्रेनें प्रभावित होने वाली हैं। जिनमें से 80 से अधिक ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।
17 जगहों पर ट्रैक पर बैठे किसान
19 जत्थेबंदियों ने 17 जगहों पर रेलवे ट्रैक जाम कर दिया है। इसमें मोगा रेलवे स्टेशन, अजीतवाल व डगरू, होशियारपुर, गुरदासपुर व डेरा बाबा नानक, जालंधर कैंट, तरनतारन, संगरूर के सुनाम, पटियाला के नाभा, फिरोजपुर के बसती टैंकां वाली व मल्लांवाला, बठिंडा के रामपुरा फूल, अमृतसर के देवीदासपुरा व मजीठा, फाजिल्का, मलेरकोटला के अहमदगढ़ में यह प्रदर्शन 30 सितंबर तक जारी रहेगा।



