Sunday, April 12, 2026
No menu items!
Google search engine

सड़कों पर गंदगी व बरसाती पानी को लेकर सफाई व्यवस्था ठप्प- श्री सिद्ध बाबा सोडल मेले में बचे हैं 4 दिन

Spread the News

जालंधर। जानकारी के अनुसरा विश्व प्रसिद्ध श्री सिद्ध बाबा सोडल मेले को लेकर मात्र चार दिन रह गए हैं, लेकिन निगम प्रशासन की अनदेखी के चलते मंदिर मार्ग को जाने वाले कुछ मार्गो पर सफाई व्यवस्था ठप्प पड़ी हुई है, जो कि निगम प्रशासन के दावों की पोल खोल रहा है की सफाई व्यवस्था को लेकर पूरे इंतजाम किए जा रहे हैं l

सोडल मार्ग जाते प्रमुख मार्गो में दुआबा चौक, टांडा फाटक से सोडल फाटक रोड के साथ-साथ अन्य सड़कों पर गंदगी व बरसाती पानी के जमाने का नजारा देखा जा सकता है l जोकि निगम प्रशासन की अनदेखी व सफाई व्यवस्था की पोल खोल रहा है l यहां यह बता दे कि निकाय मंत्री बलकार सिंह 2 दिन पहले ही क्षेत्र का दौरा करके गए हैं, सिर्फ प्रमुख जगहों को दिखाया गया है l अवस्था वाले क्षेत्रों में ले जाया भी नहीं गया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments