पटियाला। पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान के मीडिया सलाहकार बलतेज पन्नू आज सुबह एक सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। सुबह उनकी गाड़ी को सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हालांकि गनीमत रही कि टक्कर के बाद गाड़ी ही क्षतिग्रस्त हुई। एक्सीडेंट के बाद पन्नू न्यू ऑफिसर कॉलोनी स्थित अपने घर चले गए। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक अभी तक बलतेज पन्नू की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है।
मोबाइल पर बात कर रहा था ट्रक ड्राइवर
बता दें कि पन्नू आज सुबह सैर करने के बाद अपनी कार चलाकर घर लौट रहे थे। जानकारी के मुताबिक सामने से आ रहे ट्रक ने कार में सीधी टक्कर मारी। इससे कार का ड्राइवर साइड हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, ये भी जानकारी मिली है कि ट्रक ड्राइवर मोबाइल सुन रहा था, जिसके चलते ये हादसा हुआ।



