क़ुरआन शरीफ की रौशनी में इंसान अपनी ज़िन्दगी का मकसद समझता हैं
फरीदकोट। जानकारी के अनुसार पंजाब के जिला फरीदकोट के अदबी फेस्टिवल के मोैके पर जमाअत ए इस्लामी हिंद के सक्रिय कार्यकर्ता श्री रमज़ान सईद द्वारा विभिन्न शख्सियतों को आसमानी किताब कुरआन ए पाक भेंट किया गया। जिस में साहित अकादमी अवार्ड प्राप्त प्रसिद्ध पंजाबी कहानीकार सुखजीत जी व अन्य के नाम जिक्रयोग हैं। श्री रमज़ान सईद जी का मानना है कि क़ुरआन शरीफ अल्लाह का कलाम है, हिदायत का सामान हैं, सिराते मुस्तकीम हैं, अल्लाह की रहमत हैं, इसकी रौशनी में इंसान अपनी ज़िन्दगी का मकसद समझता हैं इसके वसीले से बन्दा अपने रब से कलाम करता है। यह रूह की ग़िज़ा और दिल की शिफा,अक्ल की रहनुमा, इल्म का खज़ाना, आँखों का नूर, दिन का चैन व सुरूर और चिरागे मंज़िल है।



