मुज़फ्फरनगर। भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी ने लोकसभा में विपक्ष के नेता और सांसद दानिश अली के खिलाफ जो घृणित अभद्र और आपत्तिजनक शब्द कहे हैं, उसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है। सत्ताधारी पार्टी के नेता आए दिन मुसलमानों को किसी न किसी तरह से गालीयां देते रहते हैं। भड़काऊ बातें करना उनकी आदत है, मुसलमानों के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने में केवल रमेश बिधूड़ी ही नहीं बल्कि सत्ताधारी दल के कई अन्य सदस्यों ने भी आपत्तिजनक टिप्पणि की है। इसने मुसलमानों के खिलाफ अपनी गंदी सोच और अपनी दुश्मनी का परिचय दिया है।
और अब तक ऐसी नफरत वाली भाषा लोकसभा से बाहर बोली जाती रही है लेकिन अब यह संसद के अंदर भी ऐसी बातें कही जा रही हैं, जो बेहद शर्मनाक है और संसद की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली है। और दुखद यह भी है कि दो पूर्व मंत्रियों का उनकी बातों पर हंसना उनकी नैतिक पतन का प्रतीक है और देश के लिए शर्म की बात है। ऐसी टिप्पणियों से पता चलता है कि सत्ता में बैठने वाली पार्टी मुस्लिमों के खिलाफ किया सोच रखती है । लोकसभा स्पीकर को इस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए रमेश बुधुरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।



