Friday, June 19, 2026
No menu items!
Google search engine

शर्मनाकः चचेरा भाई ही 8 महीनों से धमकियाँ दे दे कर करता रहा लड़की से बलात्कार

Spread the News

कार्रवाई पर जान से मारने की धमकी देता था आरोपी- नाबालिग का होगा मेडिकल

कपूरथला।  सुल्तानपुर लोधी क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से उसके चचेरे भाई ने रेप किया। आरोपी चचेरा भाई सात-आठ माह से 15 साल की नाबालिग बहन से संबंध बना रहा था। इसका पता उस समय चला जब नाबालिग के पेट में दर्द रहने के साथ-साथ फूलने लगा।

पहले तो नाबालिग ने डर के मारे कुछ नहीं बताया, लेकिन माता-पिता की ओर से सख्ती से पूछने पर उसने सारी बात बता दी। जिसके बाद परिजनों की शिकायत पर थाना सुल्तानपुर लोधी में आरोपी के ​खिलाफ रेप, पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की ओर से आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस को दिए बयान में एक महिला ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं। छोटी बेटी 15 साल की है और सरकारी स्कूल में 8वीं कक्षा की छात्रा थी, लेकिन कुछ अर्से पहले उसने स्कूल जाना बंद कर दिया।

सख्ती से पूछने पर बताई सारी बात
उसने बताया कि काफी दिन से उसकी बेटी के पेट में दर्द रहने लगा और उसका पेट भी फूला-फूला नजर आ रहा था। इस पर जब उसने बेटी से इस बारे में कई बार पूछा तो उसने कुछ नहीं बताया, लेकिन जब उससे सख्ती से पूछा गया तो उसने बताया कि केशवजीत सिंह निवासी मोठांवाल पिछले सात-आठ माह से डरा-धमकाकर उससे शारीरिक संबंध बना रहा है। इसी वजह से उसका पेट फूल गया है।

इतना सुनते ही परिजनों के पांव से जमीन ​खिसक गई। महिला ने बताया कि जब उसने केशवजीत सिंह से पूछा कि तुम तो रिश्ते में उसका भतीजा लगता है और तुने मेरी बेटी के साथ गलत काम क्यों किया तो वह माफी मांगने लगा। इस पर उसने उसे कहा कि ये गलती माफी के लायक नहीं है। इस पर केशवजीत सिंह कहने लगा कि यदि उसके ​खिलाफ कोई कार्रवाई की तो वह उसे और उसके परिवार को जान से मार देगा।

महिला की शिकायत के बाद थाना सुल्तानपुर लोधी में केशवजीत सिंह उर्फ केशी के ​खिलाफ रेप, पॉक्सो एक्ट और वि​भिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। जांच अ​धिकारी SI प्रदीप कौर ने कहा कि पीड़ित लड़की का मेडिकल करवाया जा रहा है। एक-दो दिन में रिपोर्ट आने पर ही पता चलेगा कि लड़की कितने माह की गर्भवती है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments