Sunday, September 27, 2026
No menu items!
Google search engine

भारत सरकार का बड़ा फैसला, कनाडा के लिए वीजा सेवाएं निलंबित, कनाडा के लोग इंडिया नहीं आ सकेंगे

Spread the News

नई दिल्‍ली, 21 सितंबर : भारत और कनाडा के खराब होते रिश्‍तों के बीच गुरुवार को भारत की तरफ से एक और कड़ा कदम उठाया गया है. इसके तहत भारत ने कनाडा के लिए वीजा सेवाओं को सस्पेंड किया है। कनाडा से भारत आने वाले कनाडा नागरिकों के लिए वीजा सेवाएं निलंबित की गई हैं। बीएलएस इंटरनेशनल वेबसाइट के हवाले से यह खबर सामने आ रही है। वेबसाइट पर बाकायदा इसका नोटिस भी लगाया गया है।

जानकारी अनुसार, आज से कनाडा से भारत के लिए वीजा सेवाओं को सस्पेंड किया गया है। अगले आदेश तक के लिए सेवाएं सस्पेंड की गई हैं. इसके तहत जो कनाडा से वीजा लेकर भारत आना चाहते हैं, उनके लिए वीजा सेवाएं निलंबित की गई है।

नोटिस में लिखा गया है कि “भारतीय मिशन से महत्वपूर्ण सूचना परिचालन कारणों से, 21 सितंबर 2023 से भारतीय वीजा सेवाओं को अगली सूचना तक निलंबित कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments