Sunday, April 12, 2026
No menu items!
Google search engine

मोहाली के कैब ड्राइवर की हत्या की पुलिस रिमांड में सुलझी गुत्थी- पति को भेज दी थी महिला फ्रेंड की अश्लील वीडियो, कार समेत नहर में डाला

Spread the News

अश्लील फोटो भेज मांगे थे पैसे- शराब पिलाकर की हत्या-प्लानिंग के साथ नहर में फेंकी गाड़ी

चंडीगढ़। पंजाब के मोहाली में 12 सितंबर से लापता गांव कंडाला निवासी कैब ड्राइवर सतबीर सिंह (31) हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। खुलासा हुआ कि उसका एक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला की उसके पति को अश्लील वीडियो भेज कर 10 लाख रुपए मांगे गए थे। पुलिस ने उसी के गांव के मेजर सिंह, उसकी पत्नी और बेटे करनवीर को गिरफ्तार किया है। इसमें मेजर का दोस्त कर्ण भी शामिल रहा, जो अभी लापता है।

पुलिस के अनुसार कैब ड्राइवर सतबीर सिंह के मुख्य आरोपी मेजर सिंह की पत्नी के साथ अवैध संबंध थे। इसके बारे में जब मेजर सिंह को पता चला तो उनके घर में काफी लड़ाई झगड़ा हुआ था। सतबीर के मोबाइल नंबर को पत्नी के फोन में ब्लैक लिस्ट कर दिया था। इसके बाद भी वह बार-बार महिला से मिलने की कोशिश कर रहा था।

कैब ड्राइवर की जब मेजर सिंह की पत्नी से बातचीत और मुलाकात नहीं हो पा रही थी, तो उसने मेजर सिंह को उसकी पत्नी की अश्लील तस्वीर भेज दी थी। उसके फोटो एवं वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 10 लाख रुपए की मांग की गई। इस पर मेजर सिंह और ज्यादा भड़क गया था।

मेजर सिंह ने 12 सितंबर को कैब ड्राइवर सतबीर सिंह को 10 लाख रुपए लेने के लिए एयरपोर्ट चौक पर एक शराब के ठेके पर बुलाया था। वहां पर मेजर सिंह ने अपने दोस्त कर्ण को भी बुला लिया। यहां पर दोनों ने सतबीर सिंह को शराब पिलाई। जब वह शराब के नशे में हो गया तो दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।

मेजर व कर्ण ने प्लानिंग के साथ सतबीर की कैब को नहर में फेंका था। उन्होंने सतबीर को उसी की टैक्सी की पिछली सीट पर बांध दिया था। उसके बाद राजपुरा के पास कंडा खैड़ी नहर में गाड़ी को फेंक दिया था। मेजर सिंह ने पुलिस को बताया कि नहर के किनारे जाकर तेज रफ्तार कार से वह कूद गया था और कार नहर के अंदर जा गिरी थी। कार को नहर में फेंकने के बाद मेजर सिंह ने अपने बेटे करनवीर सिंह को फोन कर गाड़ी लेकर नहर के किनारे बुलाया था। वहां से आरोपी मेजर, उसका दोस्त करन और उसका बेटा करनवीर तीनों एक साथ वापस आए थे। इस पूरी घटना की जानकारी आरोपी मेजर की पत्नी को भी थी।

मोहाली के डीएसपी सिटी- 2 एचएस बल ने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 5 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। इस रिमांड के दौरान आरोपी और भी कई प्रकार के राज खोल सकते हैं। आरोपियों से फरार चल रहे चौथे आरोपी के बारे में भी जानकारी हासिल की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments