होशियारपुर, 12 सितंबर | होशियारपुर की टांडा उड़मुड़ पुलिस ने एक महिला को नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी महिला के पास से 417 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया है।
जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर ओंकार सिंह बराड़ ने बताया कि पुलिस पार्टी के साथ गश्त पर थे। इस दौरान उन्हें एक महिला को नशा तस्करी करते हुए पकड़ा तो उसके पास से 417 ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ है।
पूछताछ में आरोपी महिलाओं ने अपना नाम अमरजीत कौर उर्फ भोली वासी मियानी थाना टांडा बताया। टांडा पुलिस ने आरोपीय महिला पर एनडीपीएस एक्ट अधीन मामला दर्ज कर आगे की कारवाई शुरू कर दी है।
आरोपी महिला को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल करेगी उक्त आरोपी पर पहले से ही कई एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज है और कुछ दिन पहले ही जेल से जमानत पर आई है और फिर से नशे का कारोबार करने लगी थी।



