Thursday, November 19, 2026
No menu items!
Google search engine

जालंधर : छात्र पर स्कूल के बाहर हमला, एक्टिवा से टक्कर मारने पर विवाद, दोस्त ने ईंटें बरसाकर बचाया युवक के 4 टांके आए

Spread the News

जालंधर, 9 सिंतबर : एसटी सोल्जर स्कूल के छात्रों में मारपीट का वीडियो सामने आया है। मामला एक्टिवा से टक्कर मारने पर शुरू हुआ। युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर छात्र पर हमला कर दिया। इतने में छात्र ने ईंटें बरसाकर उसे हमलावरों से बचाया।

पूरी घटना इलाके में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। जिसमें दिख रहा है कि एक युवक पर 4 युवक हमला कर रहे हैं।

हमले में शिव नाम का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। झगड़े की सूचना मिलते ही मौके पर थाना रामा मंडी के SHO राजेश अरोड़ा अपने टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।

घायल छात्र के 4 टांके आए
छात्र रजत ने बताया कि वह 10वीं कक्षा का छात्र है और इस हादसे में उसका दोस्त शिव घायल हुआ है। शिव के सिर पर 3 से 4 टांके लगे हैं। स्कूल में छुट्‌टी के दौरान 11वीं के छात्र सौरव ने उनकी एक्टिवा में टक्कर मार दी थी। पहले उसने उन्हें गालियां निकाली, इसके बाद शिव पर हमला कर दिया। सौरव और उसके साथियों ने शिव के सिर पर कड़े मारे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments