नई दिल्ली। नैशनल ह्यूमन राईटस सोशल जस्टिस फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सीनियर जर्नलिस्ट मोैलाना अनवर अमृतसरी ने पंजाब की आन- बान शान श्री लाला जगत नारायण के बारे में मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि लाला जी की महान शख्सियत को आज उनके बलिदान दिवस पर पूरा देश रक्तदान केैम्पों का आयोजन करके याद कर रहा है। लाला जगत जी में वह तमाम खूबियाँ मोैजूद थीं जो किसी अच्छे इंसान में होनी चाहिए। उनका सबसे बड़ा कारनामा यह था कि जब तक वह शिक्षा मंत्री रहे उस दोैरान उन्होंने 200 से ज्यादा स्कूल खुलवा कर उन्होने देश के भविष्य ( बच्चों) को नायाब तोहफा दिया।
याद रहे कि पंजाब में 1978 के आसपास उपजे आतंकवाद की उन्होंने न केवल आरम्भ से ही चेतावनी दी बल्कि अपने अखबारों के जरिए इसका भरसक विरोध किया और इसी कारण उनका बलिदान हुआ। निर्भीक पत्रकारिता के प्रतीक, देश की एकता और अखंडता के लिए प्राणों का बलिदान करने वाले लाला जगत जी एक स्वतंत्रता सेनानी के साथ-साथ महान समाज सुधारक भी थे, जिन्होंने सदैव देश में शराबबंदी, दहेज रहित सादा विवाहों, बुजुर्गों के लिए वृद्धाश्रमों के निर्माण आदि पर बल दिया।



